Sahara Refund Portal Update: सहारा रिफंड के लिए आवेदन करने वालों की संख्या 1.51 करोड़ के पार। पेमेंट फेल होने पर दोबारा कैसे करें आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया और हेल्पलाइन नंबर।
सहारा ग्रुप की कोऑपरेटिव सोसाइटियों में अपने गाढ़ी कमाई के पैसे निवेश करने वाले लाखों निवेशकों के लिए बड़ी खबर है। यदि आप भी सालों से अपने पैसे वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपको पूरी पारदर्शिता के साथ सही प्रक्रिया अपनानी होगी। अब तक आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 47 लाख से अधिक निवेशकों के खातों में 10,037.47 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।
अच्छी बात यह है कि अब निवेशक 50 हजार या 1 लाख की सीमा तक बंधे नहीं हैं, बल्कि वे अपनी पूरी जमा रकम के लिए क्लेम कर सकते हैं। हालांकि, जिन लोगों के आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि है या जिनका पेमेंट फेल (Payment Failed) हो गया है, उन्हें नए सिरे से सुधार करके री-सबमिशन करना होगा।
पेमेंट फेल होने या कमी होने पर दोबारा आवेदन कैसे करें?
यदि आपने पहले आवेदन किया था लेकिन तकनीकी कारणों से आपका पेमेंट फेल हो गया है या पोर्टल की तरफ से आपके फॉर्म में कोई कमी (Deficiency) बताई गई है, तो आपको निम्नलिखित कदम उठाने होंगे:
- कमी को समझें: सबसे पहले उस मैसेज या स्टेटस को ध्यान से देखें जिसमें फॉर्म में सुझाई गई गलती या कमी के बारे में बताया गया है।
- री-सबमिशन पोर्टल का उपयोग करें: अपनी गलतियों को सुधारकर सही दस्तावेजों के साथ दोबारा क्लेम जमा करने के लिए सरकार के आधिकारिक री-सबमिशन पोर्टल पर जाएं।
- आधिकारिक री-सबमिशन लिंक:
[https://mocresubmit.crcs.gov.in/resubmission/#/home](https://mocresubmit.crcs.gov.in/resubmission/#/home)
- आधिकारिक री-सबमिशन लिंक:
- मुख्य पोर्टल पर आवेदन: यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आप सहारा के मुख्य रिफंड पोर्टल
[https://mocrefund.crcs.gov.in](https://mocrefund.crcs.gov.in)पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। - सभी क्लेम एक साथ: ध्यान रखें कि चारों सहकारी समितियों से जुड़े सभी क्लेम आपको एक ही आवेदन फॉर्म में एक साथ जमा करने हैं।
आवेदन के लिए क्या दस्तावेज तैयार रखें?
ऑनलाइन आवेदन करते समय आपके पास निम्नलिखित चीजें अनिवार्य रूप से होनी चाहिए:
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर (जिस पर OTP आएगा)
- बैंक खाता विवरण (जो आधार से सीडेड हो)
- सहारा में निवेश से जुड़े बॉन्ड, पासबुक और रसीदें
- क्लेम को साबित करने वाले सभी जरूरी दस्तावेज
कितने दिनों में मिलता है फैसला और क्या हैं हेल्पलाइन नंबर?
सरकार के नियमों के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन जमा होने के बाद सहारा ग्रुप ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज 30 दिनों के भीतर उसकी जांच करती है। इसके बाद कुल 45 दिनों के अंदर SMS या पोर्टल के माध्यम से आपके आवेदन पर लिए गए निर्णय की जानकारी दे दी जाती है।
किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए आप इन आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
- 011-44716198
- 011-44716498
- 011-44716887
चेतावनी: सहारा रिफंड के लिए सरकार की तरफ से कोई भी फीस नहीं ली जाती है। केवल आधिकारिक पोर्टल पर किए गए ऑनलाइन क्लेम ही मान्य हैं। इसलिए किसी भी दलाल या एजेंट के झांसे में आकर जल्दी पैसा दिलाने के नाम पर कोई भुगतान न करें।
No Comment! Be the first one.