पटना पहुंचे पीएम मोदी, नीतीश – सम्राट ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार दौरे पर पटना पहुंच चुके हैं। सेना के विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री का स्वागत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने किया।

NEWS SAGA DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार दौरे पर पटना पहुंच चुके हैं। सेना के विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री का स्वागत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने किया।

पटना एयरपोर्ट पर स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैशाली जिले के राजापाकर स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

नीतीश हेतु का करेंगे उद्घाटन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री अपने बिहार दौरे के दौरान सबसे पहले नीतीश हेतु का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री करीब 40 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इन परियोजनाओं को बिहार के विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कार्यक्रम में एक लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि जनसभा में करीब एक लाख लोग शामिल होंगे। बड़ी संख्या में एनडीए समर्थक और आम लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

सुरक्षा के लिए 20 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 20 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रधानमंत्री के इस दौरे पर बिहार की नजरें टिकी हैं। एक तरफ करीब 40 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात मिलने वाली है, तो दूसरी तरफ उनकी जनसभा के जरिए एनडीए आगामी राजनीतिक समीकरणों के बीच अपनी ताकत का प्रदर्शन भी करेगा।

Read More News

गिरिडीह के बजरंग चौक में संकट मोचन मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु

झारखंड के गिरिडीह स्थित बजरंग चौक में श्री संकट मोचन मंदिर का तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव...

चारा घोटाले में सरकारी गवाह को माफी देने पर लालू के वकील ने उठाए सवाल, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

चारा घोटाला मामले में तीन आरोपियों को सरकारी गवाह बनाकर माफी देने की प्रक्रिया पर लालू प्रसाद के...

वैशाली में नीतीश सेतु का उद्घाटन, पीएम मोदी बोले- बिहार में अब घोटाले नहीं, निवेश की चर्चा होती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन किया।...

Read More