राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, बोले- ‘समझौता करने वाला प्रधानमंत्री इस मेज पर नहीं बैठ सकता

NEWS SAGA DESK

राहुल गांधी ने ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की तस्वीर शेयर कर पीएम मोदी पर निशाना साधा। शेनझेन बैठक को लेकर कही बड़ी बात। पढ़ें पूरी खबर।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका, रूस और चीन के राष्ट्राध्यक्षों की मुलाकात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक साथ बैठे हुए तस्वीर साझा की और केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़े किए।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, “If Congress were in power, India’s Prime Minister would be sitting at this table. A compromised PM can never sit at this table.” (यदि कांग्रेस सत्ता में होती, तो भारत के प्रधानमंत्री भी इस मेज पर बैठे होते। समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता।) उनकी इस टिप्पणी को विदेश नीति और वैश्विक कूटनीति में भारत की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर सीधे प्रहार के रूप में देखा जा रहा है।

शेनझेन में हुई तीनों राष्ट्राध्यक्षों की त्रिपक्षीय मुलाकात

यह विवाद 19 नवंबर 2026 को चीन के शेनझेन में APEC शिखर सम्मेलन के दौरान हुई उस त्रिपक्षीय बैठक के बाद सामने आया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक साथ नजर आए।

वैश्विक राजनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही इस बैठक में परमाणु जोखिम कम करने, ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार जैसे विषयों पर चर्चा हुई। वार्ता के समापन के बाद तीनों देशों की ओर से एक संयुक्त घोषणा भी जारी की गई।

विदेश नीति पर पहले भी उठा चुके हैं सवाल

राहुल गांधी इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और कूटनीतिक फैसलों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत में पाकिस्तान की भूमिका का जिक्र करते हुए दावा किया था कि भारत वैश्विक मामलों में अपनी भूमिका खोता जा रहा है। ताजा पोस्ट के जरिए उन्होंने एक बार फिर बड़े शक्तिशाली देशों की बैठकों में भारत की अनुपस्थिति और नेतृत्व की भूमिका को लेकर बहस छेड़ दी है।

Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े की तैयारी तेज, बिरसा मुंडा स्टेडियम में तीन थीम पर लगेगी जिलों की प्रदर्शनी

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा। तीन थीम पर सजेगी प्रदर्शनी,...

अकवान तूफान को लेकर जेबीवीएनएल अलर्ट, सबस्टेशनों पर इंजीनियर तैनात; बिजली बहाली की तैयारी तेज

अकवान तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति को लेकर जेबीवीएनएल ने की खास तैयारी। सबस्टेशनों में इंजीनियर...

Read More