लुगू बुरु राजकीय महोत्सव में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन? आयोजन समिति ने दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव का आमंत्रण मिला। 22 से 24 नवंबर तक ललपनिया में होगा आयोजन।

News Saga Desk

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव-2026 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। शनिवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में महोत्सव आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया।

यह राजकीय महोत्सव 22 से 24 नवंबर 2026 तक बोकारो जिले के टीटीपीएस, ललपनिया में आयोजित होगा। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त और एसपी ने भी दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के दौरान बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने आयोजन समिति के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने मुख्यमंत्री को महोत्सव के आयोजन से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

महोत्सव की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने ली जानकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लुगू बुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन संताल आदिवासी समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है।

आयोजन समिति के प्रतिनिधि रहे मौजूद

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष बबुली सोरेन और समिति के सदस्य लुदू मांझी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि 22 से 24 नवंबर तक ललपनिया में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। अब इस आयोजन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति पर सबकी नजरें रहेंगी।

Read More News

गिरिडीह के बजरंग चौक में संकट मोचन मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु

झारखंड के गिरिडीह स्थित बजरंग चौक में श्री संकट मोचन मंदिर का तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव...

चारा घोटाले में सरकारी गवाह को माफी देने पर लालू के वकील ने उठाए सवाल, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

चारा घोटाला मामले में तीन आरोपियों को सरकारी गवाह बनाकर माफी देने की प्रक्रिया पर लालू प्रसाद के...

वैशाली में नीतीश सेतु का उद्घाटन, पीएम मोदी बोले- बिहार में अब घोटाले नहीं, निवेश की चर्चा होती है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन किया।...

Read More