त्योहार खत्म, अब अपनों से दूरी, घर लौटने के बाद क्यों सताती है होमसिकनेस

दिवाली और छठ जैसे त्योहार खत्म होने के बाद अब नौकरी और पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले लोग वापस लौटने लगे हैं। कुछ लोग ऑफिस की जिम्मेदारियों में लौट रहे हैं, तो कुछ को कॉलेज, हॉस्टल और पीजी की जिंदगी फिर से शुरू करनी है।

NEWS SAGA DESK

दिवाली और छठ जैसे त्योहार खत्म होने के बाद अब नौकरी और पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में रहने वाले लोग वापस लौटने लगे हैं। कुछ लोग ऑफिस की जिम्मेदारियों में लौट रहे हैं, तो कुछ को कॉलेज, हॉस्टल और पीजी की जिंदगी फिर से शुरू करनी है। लेकिन परिवार के साथ बिताए खुशनुमा पल, घर का खाना और अपनों का साथ छोड़कर जाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में उदासी, अकेलापन और बार-बार घर लौटने की इच्छा महसूस होना स्वाभाविक है। मन की इसी स्थिति को होमसिकनेस (Homesickness) कहा जाता है।

क्या होती है होमसिकनेस

जब व्यक्ति अपने घर, परिवार और परिचित माहौल से दूर रहता है और उसे उनकी कमी महसूस होने लगती है, तो इस भावनात्मक स्थिति को होमसिकनेस कहते हैं। खासकर त्योहारों की छुट्टियों के बाद इसकी अनुभूति ज्यादा हो सकती है।

होमसिकनेस से निपटने के 4 आसान तरीके

1. कमरे से बाहर निकलें

अकेले कमरे में बैठे रहने से उदासी बढ़ सकती है। इसलिए रोजाना कुछ समय टहलने, पार्क जाने या अपनी पसंद की गतिविधियों में बिताएं। इससे मन बेहतर होगा और नए माहौल से जुड़ाव बढ़ेगा।

2. नए दोस्त बनाएं

कॉलेज, ऑफिस या आसपास रहने वाले लोगों से बातचीत शुरू करें। उनके साथ समय बिताएं और नई गतिविधियों में शामिल हों। धीरे-धीरे नई जगह पर भी अपनापन महसूस होने लगेगा।

3. परिवार से संपर्क बनाए रखें

घरवालों से फोन और वीडियो कॉल पर बात करें। अपने दिन की छोटी-बड़ी बातें साझा करें। हालांकि, फोन और नई जिंदगी के बीच संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।

4. खुद को समय दें

घर की याद आने पर परेशान न हों। पसंदीदा गाने सुनें, घूमने जाएं या अपने शौक पूरे करें। नई जगह पर खुद को ढालने में समय लगना बिल्कुल सामान्य है।

कब लें विशेषज्ञ की सलाह

अगर लगातार उदासी, घबराहट, नींद या भूख में परेशानी होने लगे और इसका असर पढ़ाई, नौकरी या रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़े, तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लें।याद रखें, घर की याद आना कमजोरी नहीं है। अपनों से दूर नई जिंदगी में खुद को ढालने के लिए थोड़ा समय और धैर्य जरूरी है।

Read More News

गिरिडीह में मानव तस्करी रोकने के लिए पायलट प्रोजेक्ट, गांवा-तिसरी-देवरी में पहल शुरू करने की तैयारी

झारखंड के गिरिडीह में मानव तस्करी की रोकथाम और प्रवासी श्रमिकों व बच्चों की सुरक्षा को लेकर...

गिरिडीह के +2 जिला स्कूल में परीक्षा फॉर्म की समस्या दूर, रंजीत कुमार राय की पहल से छात्रों को राहत मिली

गिरिडीह के अजीडीह स्थित +2 जिला स्कूल में चार दिनों से चली आ रही परीक्षा फॉर्म भरने की समस्या का...

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में पहुंचे जेल के पुराने साथी, हथियारों को लेकर किया बड़ा दावा

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी में पहुंचे जेल के पुराने साथी ने 10 राइफल...

Read More