SIR पर हेमंत सरकार का केंद्र को संदेश, विधानसभा से प्रस्ताव पारित कराने की तैयारी

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। हेमंत सोरेन सरकार ने इस प्रक्रिया के खिलाफ सदन में मोर्चा खोल दिया है।

NEWS SAGA DESK

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। हेमंत सोरेन सरकार ने इस प्रक्रिया के खिलाफ सदन में मोर्चा खोल दिया है। संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने SIR के विरोध में राजकीय संकल्प पेश किया है। अब इस मुद्दे पर सदन में विस्तार से चर्चा होगी। सरकार की तैयारी चर्चा के बाद विरोध प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की है।

दरअसल, सरकार SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं से मांगे जा रहे दस्तावेजों, वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने और स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों का मुद्दा सदन में उठाने जा रही है। सरकार का कहना है कि इस प्रक्रिया के कारण कई मतदाताओं के सामने कठिनाइयां आ रही हैं। चर्चा के दौरान इससे जुड़े आंकड़े और जानकारियां भी सदन में रखी जाएंगी।

वहीं, विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सत्ता पक्ष के मंत्रियों ने भी भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में SIR लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के जरिए आदिवासी, मूलवासी और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के मताधिकार को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है।

वहीं, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर आयोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य के लोगों के वोट और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है।

Read More News

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में पहुंचे जेल के पुराने साथी, हथियारों को लेकर किया बड़ा दावा

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी में पहुंचे जेल के पुराने साथी ने 10 राइफल...

रांची रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए डिजिटल सांकेतिक भाषा सूचना प्रणाली जल्द शुरू होगी

झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन पर सुनने में अक्षम यात्रियों के लिए दिसंबर के अंत तक डिजिटल सांकेतिक...

Read More