झारखंड को मिलेंगे 7 नए सांसद और 41 नए विधायक, समझिए पूरा गणित

देश में परिसीमन की आहट के साथ ही झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अगर प्रस्तावित परिसीमन लागू होता है, तो राज्य का पूरा सियासी गणित बदल सकता है। झारखंड में लोकसभा की 7 और विधानसभा की 41 सीटें बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। यानी लोकसभा की मौजूदा 14 सीटें बढ़कर 21 हो सकती हैं, जबकि विधानसभा की 81 सीटों की संख्या बढ़कर 121 या 122 तक पहुंच सकती है

NEWS SAGA DESK

देश में परिसीमन की आहट के साथ ही झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अगर प्रस्तावित परिसीमन लागू होता है, तो राज्य का पूरा सियासी गणित बदल सकता है। झारखंड में लोकसभा की 7 और विधानसभा की 41 सीटें बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। यानी लोकसभा की मौजूदा 14 सीटें बढ़कर 21 हो सकती हैं, जबकि विधानसभा की 81 सीटों की संख्या बढ़कर 121 या 122 तक पहुंच सकती है। हालांकि, अभी इसे संभावित आंकड़ों के तौर पर ही देखा जा रहा है। फिलहाल लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी से जुड़े प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने की बात सामने आई है। झारखंड में सीटों की वास्तविक संख्या को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

झारखंड में परिसीमन की चर्चा के बीच सबसे बड़ा सवाल आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व का है। राज्य की राजनीति में अनुसूचित जनजाति (ST) समुदाय की अहम भूमिका रही है। ऐसे में नई सीटों के निर्धारण के दौरान आदिवासियों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या कितनी होगी, इस पर सबकी नजर रहेगी।

अगर मौजूदा आरक्षण अनुपात को बरकरार रखते हुए सीटों में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है, तो विधानसभा में एसटी के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 22 से बढ़कर लगभग 42 हो सकती है। वहीं, लोकसभा में आदिवासियों के लिए आरक्षित सीटें 4 से बढ़कर 7 या 8 तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, अंतिम संख्या जनगणना के आंकड़ों और परिसीमन से जुड़े कानूनी प्रावधानों के आधार पर ही तय होगी।

झारखंड के लिए परिसीमन का मुद्दा नया नहीं है। वर्ष 2007 में हुए परिसीमन के दौरान राज्य में एसटी आरक्षित विधानसभा सीटों की संख्या 28 से घटाकर 22 करने और लोकसभा की आरक्षित सीटें 5 से घटाकर 4 करने का प्रस्ताव आया था। इस प्रस्ताव का राज्य में व्यापक विरोध हुआ था। आदिवासी संगठनों और राजनीतिक दलों ने इसे आदिवासी प्रतिनिधित्व के लिए बड़ा खतरा बताया था। विरोध के बाद केंद्र सरकार को कानून में संशोधन कर झारखंड में परिसीमन लागू करने पर रोक लगानी पड़ी थी।
इधर, परिसीमन और महिला आरक्षण बिल को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी अपनी रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक में परिसीमन के संभावित प्रभाव, आदिवासी प्रतिनिधित्व और महिला आरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। बैठक के बाद पार्टी अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट कर सकती है।

इससे पहले शुक्रवार को नेमरा में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी नजर परिसीमन बिल पर है और झारखंड के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसकी जानकारी झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भी दी है। अब बड़ा सवाल यही है कि परिसीमन से झारखंड में राजनीतिक प्रतिनिधित्व का विस्तार होगा या आदिवासी सीटों के समीकरण को लेकर एक नई सियासी लड़ाई शुरू होगी? आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राज्य की राजनीति और गरमाने के आसार हैं।

Read More News

गिरिडीह में लूट की बड़ी साजिश नाकाम, बैंक व ज्वेलरी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने निमियाघाट के रंगामाटी स्थित लॉज में छापेमारी कर बैंक व ज्वेलरी प्रतिष्ठानों को...

गिरिडीह में खंडोली डैम के पास छापेमारी, एपीके फाइल भेजकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने खंडोली डैम के पास छापेमारी कर एपीके फाइल के जरिए ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों...

गिरिडीह में 30 नवंबर से 11 जनवरी तक चलेंगे रक्तदान शिविर, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जारी किया कार्यक्रम

गिरिडीह जिले में 30 नवंबर 2026 से 11 जनवरी 2027 तक रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। उपायुक्त रामनिवास...

जमशेदपुर के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी, टाटा मोटर्स अस्पताल में नए साल से मिलेंगी 3 आधुनिक सुविधाएं

जमशेदपुर: शहर और आसपास के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र से अच्छी खबर है। नए साल से टाटा...

Read More