गिरिडीह में लूट की बड़ी साजिश नाकाम, बैंक व ज्वेलरी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

गिरिडीह पुलिस ने निमियाघाट के रंगामाटी स्थित लॉज में छापेमारी कर बैंक व ज्वेलरी प्रतिष्ठानों को लूटने की साजिश रच रहे पांच अपराधियों को हथियार और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने बड़ी लूट की साजिश को नाकाम करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी निमियाघाट थाना क्षेत्र के रंगामाटी गांव स्थित एक लॉज में पिछले दो महीने से ठहरे हुए थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.65 एमएम की एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जीटी रोड के किनारे स्थित एक लॉज में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एसपी ने डुमरी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इसके बाद पुलिस टीम ने रंगामाटी के लॉज में छापेमारी कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि आरोपी इसरी बाजार के बैंक और बड़े ज्वेलरी प्रतिष्ठानों के अलावा बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित तनिष्क ज्वेलर्स को लूटने की तैयारी कर रहे थे। बताया गया कि सभी आरोपी पिछले दो महीने से इलाके में रहकर रेकी और लूट की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी आकाश सिंह, बिहार के नालंदा निवासी सुजीत कुमार तथा वैशाली निवासी जयंत कुमार, प्रियांशु कुमार और रंजन कुमार शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल आकाश सिंह और जयंत कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। बरामद हथियारों, कारतूसों और बाइक को जब्त कर पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच और पूछताछ कर रही है। छापामारी दल में डुमरी एसडीपीओ आबिद खाँ, निमियाघाट थाना प्रभारी पु.अ.नि. सुमन कुमार, डुमरी थाना प्रभारी पु.अ.नि. श्रीकान्त कुमार, पु.अ.नि. मो. उमर खाँ और निमियाघाट थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Read More News

गिरिडीह में लूट की बड़ी साजिश नाकाम, बैंक व ज्वेलरी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने निमियाघाट के रंगामाटी स्थित लॉज में छापेमारी कर बैंक व ज्वेलरी प्रतिष्ठानों को...

गिरिडीह में खंडोली डैम के पास छापेमारी, एपीके फाइल भेजकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने खंडोली डैम के पास छापेमारी कर एपीके फाइल के जरिए ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों...

गिरिडीह में 30 नवंबर से 11 जनवरी तक चलेंगे रक्तदान शिविर, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जारी किया कार्यक्रम

गिरिडीह जिले में 30 नवंबर 2026 से 11 जनवरी 2027 तक रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। उपायुक्त रामनिवास...

जमशेदपुर के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी, टाटा मोटर्स अस्पताल में नए साल से मिलेंगी 3 आधुनिक सुविधाएं

जमशेदपुर: शहर और आसपास के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र से अच्छी खबर है। नए साल से टाटा...

Read More