33% महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- नारी शक्ति से किया वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध

महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के संकल्प को दोहराया है।

NEWS SAGA DESK

हिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर देश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के संकल्प को दोहराया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने का उनका संकल्प अटल है और महिलाओं से किया गया वादा पूरा करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

महिला आरक्षण पर PM मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने और नीति निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि इस अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए लंबे समय से संघर्ष होता रहा है और वह भी इस प्रयास का हिस्सा रहे हैं।पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं से किया गया वादा पूरा करने के लिए सरकार संकल्पित है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब केंद्र सरकार महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की दिशा में नए विधायी प्रयास कर रही है।

परिसीमन के साथ जुड़ा है महिला आरक्षण का मुद्दा

दरअसल, संसद से 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। हालांकि, इसके लागू होने को परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ा गया था।अब केंद्र सरकार ने इस दिशा में नए प्रस्ताव तैयार किए हैं। 27 नवंबर को केंद्रीय कैबिनेट ने संविधान के 132वें संशोधन विधेयक और परिसीमन से जुड़े नए विधायी प्रस्तावों को मंजूरी दी। प्रस्तावित व्यवस्था में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रावधान है। इसके तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 543 से बढ़कर 850 तक हो सकती है।

30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र

इस मुद्दे पर चर्चा और विधायी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से शुरू होगी, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही 2 दिसंबर से शुरू होने वाली है। फिलहाल दोनों सदनों की बैठकें 3 दिसंबर तक चलने की संभावना है। <

विपक्ष के सवालों के बीच सरकार की तैयारी

महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर विपक्ष पहले भी सवाल उठा चुका है। विपक्षी दलों की चिंता परिसीमन के जरिए राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व में संभावित बदलाव को लेकर है। वहीं, सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था से महिलाओं को राजनीतिक और विधायी संस्थाओं में उचित भागीदारी देने का रास्ता खुलेगा।

Read More News

गिरिडीह में लूट की बड़ी साजिश नाकाम, बैंक व ज्वेलरी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने वाले पांच अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने निमियाघाट के रंगामाटी स्थित लॉज में छापेमारी कर बैंक व ज्वेलरी प्रतिष्ठानों को...

गिरिडीह में खंडोली डैम के पास छापेमारी, एपीके फाइल भेजकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस ने खंडोली डैम के पास छापेमारी कर एपीके फाइल के जरिए ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों...

गिरिडीह में 30 नवंबर से 11 जनवरी तक चलेंगे रक्तदान शिविर, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जारी किया कार्यक्रम

गिरिडीह जिले में 30 नवंबर 2026 से 11 जनवरी 2027 तक रक्तदान शिविर आयोजित होंगे। उपायुक्त रामनिवास...

जमशेदपुर के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी, टाटा मोटर्स अस्पताल में नए साल से मिलेंगी 3 आधुनिक सुविधाएं

जमशेदपुर: शहर और आसपास के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र से अच्छी खबर है। नए साल से टाटा...

Read More