पलामू सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर विवाद, चाकू हमले में युवक घायल

News Saga Desk

पलामू शहर के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी में बुधवार को दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान मो. आसिफ के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सब्जी मंडी में पास-पास दुकान लगाने वाले लड्डू राइन और मो. आसिफ के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई। बहस बढ़ने के बाद आरोप है कि लड्डू राइन ने मो. आसिफ पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान आसिफ ने खुद को बचाने की कोशिश की, जिससे उसकी उंगली में चोट लग गई।

घायल आसिफ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल सामान्य है। इस मामले में मो. आसिफ ने शहर थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने घटना को आपसी विवाद बताया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More