आग लगने से एक दर्जन झोपड़ी जलकर राख

News Saga Desk

भागलपुर। जिले के जीरोमाइल स्थित हेलमेट चौक पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे बनी झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब एक दर्जन झोपड़ियाँ जलकर पूरी तरह राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों के साथ स्थानीय निजी अस्पताल के कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए अस्पताल में मौजूद अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने की शुरुआत की। उधर घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम लगभग 15 मिनट में मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी की जान माल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन आग में झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाने की कोशिशें की जा रही हैं।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More