वसंत पंचमी पर पहाड़ी मंदिर में भगवान शिव का भव्य तिलक उत्सव, उमड़ा भक्तों का सैलाब

News Saga Desk

मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि से पूर्व वसंत पंचमी के दिन भगवान शिव का तिलक उत्सव मनाया जाता है। इसी परंपरा के तहत राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में श्री पहाड़ी बाबा मंदिर, रांची की ओर से भगवान भोलेनाथ का शुभ तिलक उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बाबा भोलेनाथ के ससुराल पक्ष के लोग तिलक की परंपरा निभाते हुए बाबा को जल चढ़ाते हैं और शिवरात्रि ( शिव-पार्वती विवाह ) के लिए आमंत्रित करते हैं।

इस पावन अवसर पर बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। साथ ही विशाल भंडारे, भजन-कीर्तन, महाआरती और श्रृंगार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

तिलक उत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान भक्त अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्ति में लीन नजर आए। फल और प्रसाद अर्पित कर पहाड़ी बाबा का विधिवत तिलक किया गया।

पूरे पहाड़ी मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More