पटना में झोपड़ी में लगी आग, 2 मासूम बच्चों की जिंदा जलने से मौत

News Saga Desk

पटना।  पटना के गौरीचक इलाके में देर रात एक झोपड़ी में आग लग गई। आग में जिंदा जलने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे घायल हैं। मृतकों की पहचान सन्नी कुमार(8) और आदित्य कुमार(4) के तौर पर हुई है। घटना जनकपुर मोड़ के पास की है। पीड़ित सुधीर नट और विजेंद्र नट ने बताया हमलोग यहां पर झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ कई सालों से रह रहे हैं। देर रात हमलोग सभी सो रहे थे। इस दौरान झोपड़ी में आग लग गई। चंद मिनटों में आग की लपटें चारों ओर फैल गई। आसपास की 2 झोपड़ियों को भी अपने चपेट में लिया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान आग की चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत हो गई। 

मामले की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गौरीचक थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि आग कैसी लगी, इसकी जांच की जा रही है। खाना बनाने के बाद चूल्हे में बची चिंगारी से आग लग सकती है। हालांकि जांच के बाद ही ये स्पष्ट हो पाएगा। शव को पोस्टमार्टमम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है।
 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More