डोरंडा कॉलेज में तेज धमाका, परीक्षा के दौरान अफरा-तफरी , सुतली बम की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

News Saga Desk

रांची के डोरंडा कॉलेज में बुधवार को अचानक तेज धमाके की आवाज गूंजने से परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के समय कॉलेज में परीक्षाएं जारी थीं। तेज धमाका सुनते ही छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई और कई विद्यार्थी घबराकर परीक्षा कक्षों से बाहर निकल आए। कुछ देर तक पूरे कैंपस का माहौल दहशत भरा रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक अनुमान में यह आशंका जताई जा रही है कि धमाका सुतली बम से हुआ होगा, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस घटना के बाद कॉलेज की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रबंधन भी पूरी तरह पुलिस जांच में सहयोग कर रहा है।

राहत की बात यह रही कि धमाके में कोई घायल नहीं हुआ। फिर भी कॉलेज परिसर में विस्फोटक के इस्तेमाल की संभावना कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह किसी की शरारत थी या किसी बड़े मकसद की शुरुआत।

Read More News

राष्ट्रपति मुर्मु का आज बिहार दौरा: नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंच रही हैं, इस दौरान वह अंतरराष्ट्रीय...

Read More