News Saga Desk
दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर चौक के पास ट्रक और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस सड़क पर पलट गई।
हादसे का शिकार हुई कृष्णा रजत नाम की बस पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट से दुमका आ रही थी। इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है, वहीं कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
No Comment! Be the first one.