रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, आधा दर्जन बसें जलकर खाक

News Saga Desk

रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सोमवार को अचानक लगी आग में करीब छह बसें जलकर खाक हो गईं। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सामने आई तस्वीरों में कई बसें धू-धूकर जलती हुई दिखाई दे रही हैं, जिससे बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में एलडी मोटर, किरण, संजय सुपर और झारखंड पर्यटक की दो बसें शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद बस स्टैंड परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और बस ऑपरेटरों ने प्रशासन से मांग की है कि खादगढ़ा जैसे व्यस्त बस स्टैंड में आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थायी रूप से एक दमकल गाड़ी की तैनाती की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से समय रहते निपटा जा सके।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More