पुनपुन में CM नीतीश का मेगा उद्घाटन, लक्ष्मण झूला सहित कई योजनाओं का लोकार्पण

News Saga Desk 

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित 1,159 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत वाली 17 योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास, कार्यारंभ एवं लोकार्पण किया। इनमें 19.77 करोड़ की लागत से पालीगंज के समदा- गुलरिया विगहा गांव के बीच पुनपुन नदी पर आरसीसी पुल एवं पहुंच पथ का निर्माण, 14 करोड़ 99 लाख से पालीगंज के उलार सूर्य मंदिर में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास शामिल है। 

इसके अलावा 88 लाख की लागत से पुनपुन स्टेशन से अकौना ग्राम होते हुए पटना रिंग रोड को जोड़ने वाली सहायक सड़क तक पथ निर्माण, 41.48 करोड़ की लागत से सादिकपुर-पभेड़ा-मसौढ़ी पथ के सोहगी मोड़ को पटना-गया रोड के कंडाप को दो लेन सड़क से जोड़ने, 82.99 करोड़ से पुनपुन पिंडदान स्थल पर निर्मित लक्ष्मण झूला केबल सस्पेंशन पुल योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी हुआ।

मुख्यमंत्री ने पुनपुन स्थित कार्यक्रम स्थल पर पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों एवं अन्य लाभुकों से बातचीत की। जीविका दीदियों ने महिलाओं के उत्थान को सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। जीविका दीदियों ने कहा कि मात्र सात प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक से लोन मिल रहा है। ममता बहनों ने प्रोत्साहन राशि में दो गुना व आशा कार्यकर्ताओं ने प्रोत्साहन राशि तीन गुना वृद्धि करने के लिए आभार व्यक्त किया।

जनवितरण प्रणाली के डीलरों ने छुट्टी एवं बचत को लेकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी बुलंदी के साथ रहिए और आगे बढ़िए। सरकार आपलोगों की हरसंभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने दुल्हिन बाजार के लाला भदसरा गांव में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने पालीगंज के सिकरिया ग्राम में भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया व पुस्तकालय का उद्घाटन किया।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More