बेतिया में 19.32 करोड़ की लागत से बनेगा 2.36 किमी लंबा नया बायपास:सम्राट चौधरी

News Saga Desk

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि 19.32 करोड़ की लागत से बेतिया-गोविन्दगंज पथ (एसएच-54) के बीच 2.36 किलोमीटर लंबे बायपास का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने शनिवार काे यहां कहा कि राज्य सरकार आम जनता को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है और यातायात को सुगम बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में बेतिया में, बस स्टैंड से बेतिया-गोविन्दगंज पथ (एसएच-54) के बीच 2.36 किलोमीटर लंबे बायपास का निर्माण कराया जा जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक मंजूरी दी गई है।

सम्राट चौधरी ने बताया इस योजना के तहत 1.69 किमी मुख्य सड़क तथा 0.67 किमी लंबी पुलिस लाइन लिंक पथ का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना पर कुल 19.32 करोड़ (उन्नीस करोड़ बत्तीस लाख तैतीस हजार) रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परियोजना का वित्त पोषण राज्य योजना ‘सात निश्चय-2 सुलभ संपर्कता’ के अंतर्गत किया जाएगा। उपमुख्यमंत्र ने कहा बायपास निर्माण से बेतिया शहर को लंबे जाम से निजात मिलेगा और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More