घरेलू विवाद में रिटायर्ड फौजी ने पत्नी की गला काटकर की हत्या 

News Saga Desk

बक्सर। बिहार के बक्सर के कृष्णाब्रह्ना थाना क्षेत्र के अरक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान उर्मिला देवी के रूप में हुई है। हत्या के बाद आरोपी कपिल मुनि सिंह मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को घर में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गयी कि गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका उर्मिला देवी के 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटे अभी घर पर ही रहते हैं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्मटार्टम के लिए भेज दिया। कृष्णाब्रह्म थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतना गंभीर हो जाएगा।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

Read More