आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल

News Saga Desk

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के संवेदनशील सारंडा जंगल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सोमवार सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए आईईडी विस्फोट कर दिया। इस विस्फोट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना उस वक्त हुई जब सुरक्षा बल इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी पहले से बिछाए गए आईईडी में विस्फोट हुआ, जिससे एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किए जाने की तैयारी की जा रही है। घटना की पुष्टि कोल्हान के डीआईजी मनोज रतन चौथे ने की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं और तलाशी अभियान को और तेज़ कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और नक्सलियों की तलाश जारी है।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More