बिहार में हॉस्टल में छात्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

News Saga Desk

पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार तड़के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर स्थित एक हॉस्टल में हुई। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते छात्र को सिर में गोली मारी गई। मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है, जो पटना के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और हॉस्टल में रहता था।

घटना सुबह करीब 3:30 बजे की है। छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। इसी दौरान एक छात्र ने चंदन को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर हॉस्टल में हड़कंप मच गया। कुछ छात्रों ने आरोपी को भागते हुए देखा लेकिन वह बच निकलने में कामयाब रहा। 

मामले की जानकारी मिलते ही बहादुरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से हॉस्टल और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। पुलिस ने हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही हॉस्टल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है कि परिसर में हथियार कैसे पहुंचा। एएसपी अतुलेश झा ने कहा कि आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More