गोविंदपुर-बलियापुर सड़क पर ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

News Saga Desk

धनबाद के गोविंदपुर-बलियापुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जंगलपुर के पास कोलकाता से खाद्य सामग्री लेकर आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन की सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में पिकअप वैन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सदमन अंसारी, एस.के. मैहर अली और रकीबुल के रूप में की गई है। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक गलत दिशा से आ रहा था, जिससे चालक संतुलन नहीं बना सका और यह दुर्घटना हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया कि पिकअप वैन में केक, बिस्कुट समेत अन्य खाद्य सामग्री लदी थी, जिसे गोविंदपुर के बैरियो मोड़ तक पहुंचाया जाना था।

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More