हुसैनाबाद थाना परिसर में रील बनाते दरोगा का वीडियो वायरल, वर्दी की गरिमा पर उठे सवाल

News Saga Desk

पलामू : राज्य में अक्सर दरोगाओं से जुड़े मामले सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया के कारण चर्चा में आ गया है। थाना परिसर के भीतर रील बनाने से संबंधित एक वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली और वर्दी की गरिमा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थाना परिसर में एक महिला गाने पर रील बना रही है। हैरानी की बात यह है कि थाना में पदस्थ एक दरोगा भी महिला के साथ रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गणतंत्र दिवस के दिन का है, जब पूरे देश में राष्ट्रभक्ति और सम्मान का पर्व मनाया जा रहा था। उसी दिन थाना परिसर में इस तरह का दृश्य सामने आना लोगों को चौंकाने वाला है।

सोशल मीडिया गाइडलाइन का उल्लंघन

जानकारी के अनुसार, कार्मिक विभाग ने 4 फरवरी 2025 को सरकारी कर्मचारियों के लिए स्पष्ट सोशल मीडिया गाइडलाइन जारी की थी। इन दिशा-निर्देशों के तहत किसी भी सरकारी कर्मचारी को WhatsApp, X और Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी सामग्री पोस्ट करने से मना किया गया है, जो सरकारी सेवक आचरण नियमावली के खिलाफ हो। गाइडलाइन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कार्यालय अवधि के दौरान निजी सोशल मीडिया अकाउंट का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा, कार्यस्थल से जुड़ी किसी भी गतिविधि को फोटो या रील के माध्यम से साझा करना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

कार्रवाई को लेकर सवाल

स्पष्ट नियमों के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आने से यह सवाल उठने लगे हैं कि संबंधित दरोगा के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी या नहीं। फिलहाल इस मामले में प्रशासन या पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More