News Saga Desk
रांची। रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के पास स्थित छोटा तालाब में युवक के डूबने की खबर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना की मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा युवक की खोजबीन की जाने लगी।
काफी खोजबीन करने के बाद भी जब युवक का कुछ पता नहीं चल सका तो, लोगों ने पुलिस और NDRF को सुचना दी। और उन्हें बुलाने की मांग पर अड़े रहे। वहीं मांग को लेकर लोगों ने तालाब के पास सड़क को जाम कर दिया। जिस कारण यातायात का परिचालन बाधित हो गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम लोगों को समझाने की कोशिश में लगे हुए हैं और जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन लोग इस बात पर अड़े हुए हैं कि जब तक NDRF की टीम नहीं आ जाती लोग वहां से नहीं हटेंगे।
No Comment! Be the first one.