गिरिडीह में परिणाम सुधार की मांग पर अभाविप का भूख हड़ताल आंदोलन, दो छात्रों की तबीयत हुई खराब new

News Saga Desk

गिरिडीह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गिरिडीह इकाई की ओर से स्नातक सेमेस्टर-1 (2024-28) परीक्षा परिणाम सुधार की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन उग्र होता जा रहा है। बुधवार को गिरिडीह महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने के बाद छात्र बुधवार सुबह से ही भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्वल तिवारी ने बताया की गिरिडीह कॉलेज में सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं और विश्वविद्यालय समय पर परीक्षा आयोजित करने में भी विफल रहता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक विश्वविद्यालय की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उज्वल ने आगे बताया की अगर उनके कार्यकर्ताओ की तबियत और ज्यादा बिगड़ेगी तो इसकी जिम्मेवारी विश्वविद्यालय का होगा।

भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है। इसी दौरान दो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  के कार्यकर्त्ता की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें पानी का सलाइन चढ़ाया जा रहा है। डॉक्टर की निगरानी में दोनों छात्रों का इलाज चल रहा है। कॉलेज परिसर में एम्बुलेंस भी मौजूद है ताकि आपात स्थिति में छात्रों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More