NEWS SAGA DESK
दुमका में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई शुरू की। प्रतिष्ठित व्यापारी नवीन पटवारी के आवास पर सुबह करीब 7:30 बजे से छापेमारी जारी है। जिस घर पर कार्रवाई हो रही है, वहां नवीन पटवारी अपने तीन भाइयों के साथ रहते हैं। छापेमारी के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। ACB की टीम घर के भीतर दस्तावेजों और अन्य संदिग्ध सामग्रियों की जांच कर रही है। फिलहाल अधिकारी इस कार्रवाई के संबंध में किसी भी जानकारी को साझा करने से बच रहे हैं। ACB की इस अचानक छापेमारी से इलाके में हलचल मच गई है और लोग मामले की जानकारी जानने को उत्सुक हैं। फिलहाल जांच जारी है और आगे की पुष्टि का इंतजार है।
No Comment! Be the first one.