दुर्घटना में तीन की मौत, मृतकों की हुई पहचान

News Saga Desk

हजारीबाग। विष्णुगढ़ के नरकी में सदारो गांव के समीप बोकारो के फुसरो जा रही यात्री बस का टायर फटने से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना रविवार देर शाम की है। अनियंत्रित बस इस दौरान सड़क पर पलट गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को मृतकों की पहचान हो सकी है।

मृतकों में मंगर कमार, कमरुद्दीन अंसारी, रीरा कमार का नाम शामिल है। तीनो फुसरो बोकारो के बताए गए हैं। जबकि 10 अन्य यात्री घायल हैं।घायलों की पहचान परसाबेड़ा के हीरालाल हांसदा, बस का कंडक्टर फुसरो के मनोज कुमार पंडित, फुसरो के ही बीरबल नोनिया, बजरंग नोनिया, अरजरी के सन्नी कुमार और फुसरो के शांति देवी के रूप में हुई है। सभी घायलों को गोमिया और विष्णुगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More