चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को अंतरिम जमानत

News Saga Desk

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को ₹9 करोड़ के चेक बाउंस और ऋण विवाद से जुड़े मामले में अंतरिम जमानत मिल गई है। जमानत मिलने से पहले उन्होंने ऋणदाताओं के पास 1.5 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं।

यह मामला वर्ष 2010 में लिए गए कर्ज और उससे संबंधित चेक बाउंस होने से जुड़ा है। बार-बार आश्वासन के बावजूद भुगतान नहीं होने पर अदालत ने सख्त रुख अपनाया था और उन्हें दोषी ठहराते हुए जेल भेजने का आदेश दिया था। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अभिनेता को तिहाड़ जेल जाना पड़ा।

राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया था और वह छह महीने की सजा का सामना कर रहे थे। इस दौरान उनकी सहायता के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार भी आगे आए।

अंतरिम जमानत मिलने से अभिनेता को फिलहाल राहत मिली है, जबकि मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

Read More News

विदेश में उच्च शिक्षा में झारखंड के छात्रों का परचम लहराने का लक्ष्य, CM हेमंत सोरेन ने स्कॉलर्स का किया स्वागत

रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विदेश में उच्च...

Read More