रांची में RTE नामांकन शुरू, कमजोर वर्ग के बच्चों को मिलेगा मौका

News Saga Desk

रांची जिला प्रशासन ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(c) के तहत सत्र 2026-27 के लिए निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल का उद्देश्य समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अवसर उपलब्ध कराना है।

जिले के CBSE, ICSE और अन्य मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की प्रवेश स्तर की कक्षाओं—नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा-1—में कुल 1176 सीटें आरक्षित की गई हैं। इन सीटों पर बीपीएल परिवारों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, वंचित समूहों तथा 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।

इस वर्ष नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी होगी। चयन रैंडमाइज्ड लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की पक्षपात या अनियमितता की संभावना न रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चे भी प्रतिष्ठित निजी विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर मुख्यधारा से जुड़ सकें।

अभिभावक 16 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.rteranchi.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गलत या अपूर्ण जानकारी देने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने पात्र अभिभावकों से समय पर आवेदन करने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और इस पहल के माध्यम से सभी वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More News

जरूरतमंदों को मिलेगा अशियाना, रांची में आश्रयगृह का उद्घाटन, मिलेगी सुरक्षित शरण और मूलभूत सुविधाएं

रांची के रविंद्र नगर कॉलोनी, चिरौंदी बोडेया रोड में सामाजिक संस्था स्वालंबन संस्था द्वारा भारत...

सिल्ली पॉलिटेक्निक में राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन, राज्यपाल ने युवाओं को तकनीकी कौशल से जुड़ने का दिया संदेश

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को सिल्ली पॉलिटेक्निक में आयोजित “नेशनल हैंड्स-ऑन...

Read More