News Saga Desk
नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान भरते वक्त एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB हादसे का शिकार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें 2 पायलट और केबिन क्रू शामिल थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास यह एकाएक नीचे आने लगा और अचानक धमाके के साथ धुंए के गुबार में तब्दील हो गया।
विमान के बारे में…
एयर इंडिया AI171 दुर्घटना में शामिल विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर है, इसका पंजीकरण नंबर VT-ANB और सीरियल नंबर 36279 है। विमान की पहली उड़ान 2013-12-14 को हुई थी और इसे जनवरी 2014 में एयर इंडिया को सौंप दिया गया था।

18 बिजनेस क्लास सीटें
बोइंग 787-8 विमान दो-क्लास में 248 लोगों को ले जा सकता है। इसका उपयोग अंतरराष्ट्रीय लंबी दूरी के मार्गों पर किया जाता है। बिजनेस क्लास में 18 सीटें होती हैं।
मदद के लिए Hotline Number जारी
Ahmedabad Plane Crash hotline number: हादसे के बाद एयर इंडिया द्वारा एक यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया गया है, जहां विमान दुर्घटना के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

कुछ मिनट पहले पायलट ने दी थी ‘मेडे कॉल’
हादसे के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा एक बयान में बताया गया अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने से चंद मिनट पहले मेडे कॉल जारी किया गया था। बताते चलें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इमरजेंसी की स्थिति में एक कॉल होता है, जिसमें रेडियो के माध्यम से ऑडियो सूचना दी जाती है। इसका अर्थ यह है कि जीवन पर संकट है और तत्काल प्रभाव से मदद की आवश्यकता है। यह मुख्य रूप से वायु और जल में चलने वालों में जहाजों में आपात स्थिति के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
No Comment! Be the first one.