छात्रवृत्ति रोके जाने के विरोध में आजसू छात्र संघ का ‘शिक्षा के लिए भिक्षा’ जनाक्रोश मार्च, राजभवन को सौंपेंगे ज्ञापन

News Saga Desk

रांची: मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से आजसू छात्र संघ ने सोमवार को शिक्षा के लिए भिक्षा जनाक्रोश मार्च निकालकर ई-कल्याण योजना में अटकी छात्रवृत्ति के खिलाफ प्रदर्शन किया। मार्च में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और संगठन के सदस्यों की भागीदारी रही।

छात्र नेताओं का आरोप है कि ई-कल्याण योजना के तहत लाखों छात्रों की छात्रवृत्ति पिछले एक वर्ष से रोक दी गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र शिक्षा जारी नहीं रख पा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर आजसू छात्र संघ सड़क पर उतरा और सरकार से जल्द समाधान की मांग की।

बापू वाटिका से शुरू हुआ यह मार्च राजभवन तक पहुंचेगा, जहां छात्र नेता राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप करने की अपील करेंगे।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More