इचाक CHC में गर्भवती से अवैध वसूली के आरोप, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

NEWS SAGA DESK

हजारीबाग के इचाक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से 5,000 रुपये वसूली और दुर्व्यवहार के आरोपों ने मामला तूल पकड़ लिया है। पीड़िता के परिजनों द्वारा सोशल मीडिया पर शिकायत साझा करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग डीसी को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। प्रशासन के आदेश पर इचाक थाना में संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

सोमवार को सिविल सर्जन और बीडीओ की संयुक्त टीम ने अस्पताल पहुंचकर रजिस्टर, कागजात और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में मारपीट का आरोप संदिग्ध पाया गया है, जबकि पैसा लेने की बात स्पष्ट नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि महिला समय से पहले छुट्टी की जिद कर रही थी, जिसके दौरान विवाद बढ़ा।

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि मामले में शामिल दोनों कर्मियों को लेबर रूम से हटा दिया गया है। उधर, पीड़िता के परिजन आरोपों पर अड़े हुए हैं और ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में अवैध वसूली की घटनाएं नई नहीं हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More