अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: पहलगाम हमले के दोषी TRF को आतंकी संगठन घोषित, भारत ने किया समर्थन

News Saga Desk

पीटीआई, नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें उसने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक सहयोगी संगठन ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF)’ को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किया। TRF ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका की इस कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिका सहयोग की मजबूत कड़ी बताया।

TRF को अमेरिका ने बताया आतंकी संगठन

अमेरिकी विदेश विभाग ने TRF को दो महत्वपूर्ण आतंकवादी सूची में शामिल किया है। अमेरिका ने ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ को FTO (विदेशी आतंकी संगठन) और SDGT (विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकी) बताया है।

TRF को लश्कर-ए-तैयबा का ही एक नया रूप माना जाता है, जो पाकिस्तान से संचालित होता है। अमेरिका ने कहा कि TRF ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ल थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

जयशंकर ने जताया आभार

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के इस फैसले की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “TRF को आतंकी संगठन घोषित करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिका के विदेश विभाग का धन्यवाद।” उन्होंने कहा कि यह कदम भारत और अमेरिका की साझा सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करता है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने बयान में कहा कि पहलगाम हमला भारत में 2008 मुंबई हमले के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला था। TRF ने न केवल आम नागरिकों को निशाना बना रहा, बल्कि वो भारतीय सुरक्षाबलों पर भी हमला कर रहा है।

अमेरिका ने किया साफ

अमेरिका ने यह भी कहा कि इस फैसले से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंक के खिलाफ प्रतिबद्धता जाहिर होती है। अमेरिका ने साफ किया कि TRF पर कार्रवई ट्रंप प्रशासन की उस नीति का हिस्सा है, जिसमें आतंकियों को सजा दिलाने की बात कही गई है।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More