अमित शाह का राजद-कांग्रेस पर हमला: “भ्रष्टाचार के प्रतीक दलों को फिर से सत्ता में नहीं आने देंगे”

News Saga Desk

दरभंगा : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दरभंगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजद-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोला। अमित शाह ने कहा, “क्या लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने बिहार के विकास के लिए कुछ किया? चारा घोटाला, जमीन के बदले नौकरी घोटाला — ये सब किसने किया था? 2004 से 2014 तक कांग्रेस पार्टी 12 लाख करोड़ रुपये के घोटालों में फंसी रही। क्या ऐसे भ्रष्ट नेताओं को फिर से सत्ता में लाया जाना चाहिए?” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अनुच्छेद 370 को 70 साल तक बचाए रखा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2019 को इसे हमेशा के लिए खत्म कर दिया। शाह ने कहा, “एक समय था जब आतंकवादी भारत की धरती को खून से रंग देते थे, लेकिन अब देश ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदम उठाकर पाकिस्तान को सबक सिखाया है।” अमित शाह की यह रैली बिहार चुनाव से पहले भाजपा के चुनावी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More