बिहार चुनाव से पहले अमित शाह की दिल्ली में BJP बैठक, सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा

 News Saga Desk

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन सिंतबर को दिल्ली में बिहार भाजपा की बैठक बुलाई है। बिहार से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आदि नेता बैठक में सम्मिलित होंगे।

15 सितंबर के उपरांत बिहार में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है। ऐसे में तीन को होने वाली यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी विनोद सिंह तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ को आमंत्रित किया गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार बैठक में पार्टी की ओर से कराए गए विभिन्न सर्वे रिपोर्ट, विधायकों की क्षेत्र में सत्ता विरोधी लहर एवं गठबंधन के सहयोगियों के साथ सीट शेयरिंग आदि बिंदुओं पर चर्चा प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि चुनाव को लेकर यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण होगी। पीएम मोदी लगातार बिहार पर नजर बनाए हुए हैं। 13 सितंबर को वह बिहार आ रहे हैं और पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले 2 सितंबर को पीएम मोदी वर्चुअली बिहार को करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे। वहीं, बिहार में विपक्ष वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहा है और जमीन पर जनता से मुलाकात कर आने वाले चुनाव के लिए अपनी जमीन को मजबूत करने के प्रयास में जुटा हुआ है।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More