बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश हुए अनिल अंबानी

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष यहां पेश हुए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी 17,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले की चल रही जांच के तहत अनिल अंबानी से पूछताछ कर रही है। ईडी ने उनसे पूछताछ के लिए समन भेजा था, जिसके बाद वे आज पूर्वाह्न करीब 11 बजे नई दिल्ली स्थित ईडी के कार्यालय पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि ईडी 66 वर्षीय उद्योगपति अनिल अंबानी का बयान धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत दर्ज करेगी। उन्‍हें यह समन 24 जुलाई को मुंबई में ईडी द्वारा उनके व्यावसायिक समूह के अधिकारियों सहित 25 लोगों एवं 50 कंपनियों के 35 ठिकानों की तलाशी लेने के बाद जारी किया गया।ईडी की यह कार्रवाई रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (आर इंफ्रा) सहित अनिल अंबानी की कई कंपनियों द्वारा वित्तीय अनियमितताओं और 17,000 करोड़ रुपये से अधिक के सामूहिक ऋण की राशि के हेरफेर से संबंधित है। इसमें पहला आरोप 2017 और 2019 के बीच येस बैंक द्वारा अनिल अंबानी समूह की कंपनियों को दिए गए लगभग 3,000 करोड़ रुपये के अवैध’ ऋण के गलत इस्तेमाल से संबंधित है।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More