एप्पेलटोन इंजीनियर्स की स्टॉक मार्केट में धांसू एंट्री, पहले दिन ही आईपीओ निवेशकों के पैसे डबल हुए

News Saga Desk

नई दिल्ली। स्मार्ट मीटर और इलेक्ट्रिकल एप्लायंसेज बनाने वाली कंपनी एप्पेलटोन इंजीनियर्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जबरदस्त एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 128 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री मैक्सिमम प्रीमियम लिमिट 90 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 243.20 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद कुछ देर में ही खरीदारी के सपोर्ट से ये शेयर उछल कर 255.35 रुपये के अपर सर्किट लेवल तक पहुंच गया। इस तरह कंपनी के आईपीओ निवेशकों का पैसा पहले दिन ही लगभग डबल हो गया है।

एप्पेलटोन इंजीनियर्स का 43.96 करोड़ रुपये का आईपीओ 17 से 19 जून के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की ओर से जोरदार रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये ओवरऑल 296.34 गुना सब्सक्राइब हो गया था। इनमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए रिजर्व पोर्शन 132.23 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसी तरह नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) के लिए रिजर्व पोर्शन में 627.28 गुना सब्सक्रिप्शन आया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन 248.04 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 34.34 लाख नए शेयर जारी किए गए हैं। आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी नई मशीनरी का इंस्टॉलेशन करने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों में करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो प्रॉस्पेक्टस में किए गए दावे के मुताबिक इसकी वित्तीय सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 1.09 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो अगले वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 8.16 करोड़ रुपये और 2024-25 में 11.23 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का राजस्व 31 प्रतिशत वार्षिक से अधिक की चक्रवृद्धि दर (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ कर 125.74 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।


बिहार के नालंदा में बड़ा हादसा: शीतला अष्टमी पर मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

पटना: बिहार के नालंदा जिले में शीतला अष्टमी के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया। मघड़ा गांव स्थित माता...

March 31, 2026

Read More News

रांची में महिला के साथ सार्वजनिक अपमान, चप्पल की माला और कालिख पोतकर मुहल्ले में घुमाया, आरोपी गिरफ्तार

रांची के सदर थाना इलाके में 29 मार्च को एक महिला के साथ बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई।...

Read More