फेसबुक पर खुद को साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट बताने वाला अशहर दानिश निकला Suspected Terrorist

News Saga Desk

रांची। रांची से पकड़ाया संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश फेसबुक पर एक्टिव था। उसकी प्रोफाइल फोटो में इस्लामिक धार्मिक स्थल की फोटो लगी है। उसने खुद को डिजिटल क्रिएटर और साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट बताया है। फेसबुक पर उसके 492 फालोअर्स हैं और वह 113 लोगों को फालो करता है।

होम टाउन बोकारो स्टील सिटी बताया है। जून 2024 में उसने पोस्ट कर बताया कि रांची में नई नौकरी ज्वाइन की है। खुद को रिलेशनशिप में बताया है। साल 2024 में उसने अपनी चार फोटो पोस्ट की है। इसमें एक फोटो कांके रॉक गार्डेन की है।

जिस लाज से पकड़ा गया, वहां के छात्र बने बीडीओ और दारोगा

लाज के संचालक मो ताबरक हुसैन ने बताया कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है अशहर दानिश इस तरह की गतिविधि में शामिल मिलेगा। वर्ष 2016 में लाज की शुरुआत की। जहां अधिकर गरीब परिवार के बच्चे रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। तबारक बताते हैं कि इसी साल लाज में रहने वाले एक छात्र ने जेपीएससी में 17वां रैंक हासिल किया। कुछ साल पहले एक छात्र दारोगा में बहाल हुआ। यहां रह चुके कितने छात्र आज शिक्षक, रेलवे और बैंक में नौकरी कर रहे हैं।

रोजाना लाइब्रेरी जाया करता था

संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश ताबरक लाज में रह कर एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। लाज के संचालक मो तबारक हुसैन ने बताया कि 16-17 महीने पहले अपने पिता के साथ मेरे लाज आया था।

उसके पिता ने बताया था कि वह रांची में रह कर एसएससी की तैयारी करेगा। तबारक ने बताया कि वह रोजाना पुरुलिया रोड स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए भी जाता था। छह से सात घंटे बाद वह वापस लाज आ जाता था। अशहर दानिश के साथ कमरे में साथ रह रहा छात्र सेंट जेवियर्स कालेज रांची से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है।

लाज संचालक ने बताया कि दानिश के साथ रह रहे छात्र को उसकी किसी भी गतिविधि की जानकारी नहीं थी। किसी को कोई संदेह भी नहीं हुआ। 


Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More