मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर रांची में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक
आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने की।
चुनार में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी
जिला खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय की ओर से शनिवार को तहसील परिसर चुनार में विपणन विकास सहायता (एससीएसपी) योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया
गुमला में ब्राउन शुगर के साथ चार युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के थिएटर मैदान के पास से चार युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम का नया फीचर लॉन्च, अब कैरोसेल की हर स्लाइड पर लिख सकेंगे अलग कैप्शन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से अब कैरोसेल पोस्ट की हर स्लाइड पर अलग-अलग कैप्शन जोड़ा जा सकेगा। कंपनी ने इस फीचर को “कैरोसेल पर एकाधिक कैप्शन” नाम दिया है।
शिरडी में साईं बाबा के दर्शन कर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आध्यात्मिक स्थलों से मिलती है प्रेरणा
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाराष्ट्र प्रवास के दौरान शिरडी पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार सहित शिरडी साईं बाबा मंदिर में साईं बाबा के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर जाने से मन को शांति मिलती है, कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति मिलती है और जीवन में अच्छे कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होती है।
कोचिंग विवाद मामले में खान सर को फिर मिली राहत, 25 जून तक गिरफ्तारी पर रोक
चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर को कोचिंग विवाद से जुड़े मामले में एक बार फिर अदालत से राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट में शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान पुलिस ने मामले की केस डायरी अदालत में प्रस्तुत की
पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस पर बोले राज्यपाल गंगवार, विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक भाषाएं, संस्कृतियां, परंपराएं और जीवन-पद्धतियां एक साथ विकसित हुई हैं। तमाम भिन्नताओं के बावजूद “विविधता में एकता” भारत की सबसे बड़ी शक्ति है, जो देश को मजबूत और समृद्ध बनाती है।