रूसी विमान घुसपैठ करें तो मार गिराओ, ट्रंप का नाटो से आह्वान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन ‘रूस के आक्रमण से पहले की अपनी सीमाओं’ को बहाल कर सकता है। उनका मानना है कि अगर रूसी विमान नाटो सदस्य देशों की हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो उन्हें मार गिराना चाहिए।
झारखंड में पांच-पांच लाख के इनामी जेजेएमपी के तीन उग्रवादी मुठभेड़ में मारे गए
झारखंड के गुमला जिले की पुलिस ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में हुई। मारे गए उग्रवादियों में लोहरदगा के सेनहा के रहने वाले लालू लोहरा, सुजीत उरांव और लातेहार के होशिर का रहने वाला छोटू उरांव शामिल है।
नवरात्र का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक तादात्म्य
ऐतिहासिक और पौराणिक संदर्भों में आदि शक्ति का इतिहास सनातन है, जहाँ उन्हें परम चेतना, ब्रह्मांड की मूल निर्माता, दृष्टा और संहारक शक्ति के स्वरुप में वर्णित किया गया है। इसलिए मार्कण्डेय पुराण के दुर्गा सप्तशती अंश में कहा गया है कि
झारखंड का मोस्ट वांटेड नगीना यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा, 25 से ज्यादा नक्सली वारदातों में था शामिल
उत्तर प्रदेश एटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली और टीएसपीसी (TSPC) के जोनल कमांडर नगीना को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है।
धनबाद स्टेशन पर 41.22 लाख रुपये जब्त, बिहार ले जाने की कोशिश में दो हिरासत में
धनबाद रेलवे द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सतर्क और मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए। चेकिंग अभियान में आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। धनबाद स्टेशन के साउथ साइड लगेज स्कैनर के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के पिट्ठू बैग से 41,22,400 नगद बरामद किया है।
रांची में बढ़ती चेन छिनतई पर हाई कोर्ट सख्त, SP को देना होगा जवाब
हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने राजधानी में चेन छिनतई की बढ़ती घटना पर संज्ञान लिया है। अदालत ने इस मामले में रांची के एसपी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
रांची में झमाझम बारिश, अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी
झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश से राहत मिलने की संभावना कम है। 24 और 25 सितंबर को राज्य के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार नवरात्र राजनीति: तेजप्रताप-सम्राट मां की भक्ति में लीन, JDU ने तेजस्वी का पुराना वीडियो किया साझा
बिहार में इस वक्त चुनाव का खुमार है। यही वजह है कि नवरात्र के अवसर पर भी नेताओं की राजनीति नहीं रुक रही है। नवरात्र के पहले दिन कई बिहार के कई नेता मां की भक्ति में नजर आए। उन्होंने अपनी फोटो भी सोशल मीडिया में शेयर की है।
इस इंडियन स्टार ने जीते हैं सबसे ज्यादा राष्ट्रीय पुरस्कार, कंगना-बिग बी सबको दी मात
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े पुरस्कार में से एक हैं। ये अवॉर्ड हर साल इंडियन फिल्म कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ से आयोजित किया जाता है। इस साल 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के आयोजन की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं।
बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह में पदयात्रा निकाली, GST बचत उत्सव का किया आयोजन
जीएसटी बचत उत्सव के तहत मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और आमजन से मुलाकात कर केंद्र सरकार की ओर से दी गई राहत की जानकारी साझा की।