चुनाव आयोग ने 474 गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त किया
चुनाव आयोग ने गैर-मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों पर कार्रवाई करते हुए 474 का पंजीकरण समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही पिछले दो महीनों में आयोग 808 ऐसे दलों पर कार्रवाई कर चुका है। आयोग ने 9 अगस्त को 334 दलों की मान्यता खत्म की थी।
Bihar Politics: JDU ने तेजस्वी यादव की शिक्षा को बनाया निशाना, Pen पर सियासत हुई तेज
जदयू के विधान परिषद सदस्य एवं मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि कलम बांटने से पहले विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को उनका नाम बताना चाहिए, जिनके शासन में राज्य की बड़ी आबादी को अशिक्षित रखने की साजिश रची गई थी।
राष्ट्र और राज्य के विकास के लिए महिलाओं का शिक्षित, सुरक्षित और सशक्त होना अनिवार्य
बिहार राज्य महिला आयोग के 24वेंं स्थापना दिवस समारोह का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
मुकेश सहनी का हमला, बोले- पीएम और गृहमंत्री अपनी चुप्पी तोड़ें, नहीं तो गंभीर कदम उठाएंगे
मुकेश सहनी ने बिहार के युवकविहीन गांवों पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के कई गांव पलायन के कारण युवकविहीन हो चुके हैं, लेकिन इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अब तक कुछ नहीं बोल रहे हैं।
ओटीटी पर हुई रिलीज ‘महावतार नरसिम्हा’
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ इस साल 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और रिलीज़ के साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन करते हुए दुनियाभर में 324.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
सुजुकी ने मोटरसाइकिल के दाम 18 हजार रुपये तक घटाए, नई दरें 22 सितंबर से होंगी प्रभावी
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने जीएसटी 2.0 सुधारों का पूरा लाभ ग्राहकों को देने का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 18,024 रुपये तक की कटौती की है। ये नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।
JSSC-CGL पेपर लीक केस: अभिलाष कुमार, मनोज कुमार और कृष्णा स्नेही को हाईकोर्ट से बेल
झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक 2024 मामले में तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। अदालत ने कृष्णा स्नेही, अभिलाष कुमार और मनोज कुमार की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इन आरोपियों को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है।
8 अक्टूबर तक सारंडा को सेंक्चुरी घोषित नहीं किया तो मुख्य सचिव जाएंगे जेल
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि 8 अक्टूबर 2025 तक सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने की अधिसूचना जारी नहीं की गई, तो राज्य के मुख्य सचिव को न्यायालय की अवमानना के आरोप में जेल जाना पड़ सकता है।
झारखंड के छात्रवृत्ति भुगतान में गड़बड़ियां, छात्रों की बढ़ी मुश्किलें
झारखंड के ओबीसी विद्यार्थियों को पिछले तीन वर्षों से ई-क्लरण छात्रवृत्ति भुगतान में लगातार विलंब का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर चिंतित और परेशान हैं।
‘झारभूमि’ सर्वर 7 दिन रहेगा बंद, जमीन से जुड़े कार्य ठप होने की आशंका
झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है, जिसके अनुसार राज्य का ‘Jharbhoomi’ सर्वर 19 सितंबर 2025 से 25 सितंबर 2025 तक डाउन रहेगा। इस दौरान भू-अर्जन, भू-अभिलेख और परिमाप से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं बाधित रहेंगी।