सुजुकी ने मोटरसाइकिल के दाम 18 हजार रुपये तक घटाए, नई दरें 22 सितंबर से होंगी प्रभावी

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने जीएसटी 2.0 सुधारों का पूरा लाभ ग्राहकों को देने का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 18,024 रुपये तक की कटौती की है। ये नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल) ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि वह जीएसटी ४दर में कटौती का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपने स्कूटर्स और बाइक्स की कीमतों में 18,024 रुपये तक की कटौती करेगी। कंपनी ने कहा कि 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी संशोधित कीमतों के साथ ग्राहक इस बचत का आनंद ले सकते हैं। कंपनी ने बताया कि दोपहिया वाहनों के साथ ही कलपुर्जों और अन्य सहायक उपकरणों की लागत में भी कमी आएगी। ये कटौती सरकार द्वारा 350 सीसी से कम क्षमता वाले दोपहिया वाहनों पर जीएसटी दरों में कटौती की घोषणा के बाद की गई है।

कंपनी के बिक्री एवं विपणन उपाध्यक्ष दीपक मुटरेजा ने कहा कि हम भारत सरकार के जीएसटी 2.0 सुधारों का स्वागत करते हैं, जो आम जनता के लिए परिवहन को और अधिक किफायती बनाने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सत्र से ठीक पहले दोपहिया वाहनों की मांग बढ़ेगी।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

जमशेदपुर के जू में बाघिन के 3 शावकों को मिले नाम, 1900 सुझावों में हुआ चयन, अवनि-कायरा और शक्ति से होगी पहचान

जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जन्मीं तीन बाघिनों का नामकरण हुआ। 1900 सुझावों में अवनि,...

धुर्वा डैम मर्डर केस का खुलासा, शराब पार्टी के बाद दोस्तों ने ही की बिट्टू सिंह की हत्या, दो गिरफ्तार

रांची के धुर्वा डैम के पास मिले 31 वर्षीय बिट्टू सिंह के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।...

Read More