श्रीलंका एयरलाइंस ने नेपाल के लिए सेवा फिर शुरू की
नेपाल में हिंसा के दौरान बंद रहे काठमांडू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को फिर से खोलने के बाद श्रीलंकाई एयरलाइंस ने आज नेपाल के लिए अपनी सेवा दोबारा शुरू कर दी। उड़ान संख्या यूएल-181 भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 8ः15 बजे काठमांडू के लिए रवाना हुई। काठमांडू से वापसी उड़ान के शाम 4ः 40 बजे पहुंचने की उम्मीद है।
अहान पांडे की ‘सैयारा’ ओटीटी पर रिलीज़ के लिए तैयार
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ इस साल 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के साथ कई बड़ी उम्मीदें जुड़ी थीं और दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार भी दिया। खास बात यह रही कि इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की, बल्कि लंबी रेस में भी खुद को सुपरहिट साबित किया।
झारखंड में अक्टूबर से शुरू हो सकता है SIR, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दी तैयारियों की जानकारी new
झारखंड में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यक्रम अक्टूबर माह से शुरू हो सकता है। बुधवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग की समीक्षा बैठक में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने एसआइआर को लेकर राज्य में अबतक की तैयारियों की जानकारी दी।
गिरिडीह में परिणाम सुधार की मांग पर अभाविप का भूख हड़ताल आंदोलन, दो छात्रों की तबीयत हुई खराब new
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गिरिडीह इकाई की ओर से स्नातक सेमेस्टर-1 (2024-28) परीक्षा परिणाम सुधार की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन उग्र होता जा रहा है। बुधवार को गिरिडीह महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने के बाद छात्र बुधवार सुबह से ही भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
एचएमएसआई 350 सीसी के मॉडल के दाम 18,800 रुपये तक घटाएगी, नई कीमतें 22 सितंबर से होगीं प्रभावी
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों को देने का ऐलान किया है।
सड़क हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
बर्मामाइंस के मुखी बस्ती में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और बस्तीवासियों ने सड़क जाम कर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पूर्वी सिंहभूम में एसएसपी ने व्यापक स्तर पर पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
पूर्वी सिंहभूम जिले में बेहतर प्रशासनिक नियंत्रण, अनुसंधान कार्य की सुगमता और विधि-व्यवस्था संधारण को ध्यान में रखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बुधवार देर रात व्यापक स्तर पर पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है।
धनबाद में सबसे अधिक 86 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड
झारखंड के धनबाद जिले के पुटकी में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 86 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान राजधानी रांची के भी कुछ भागों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी ।
फेसबुक पर खुद को साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट बताने वाला अशहर दानिश निकला Suspected Terrorist
रांची से पकड़ाया संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश फेसबुक पर एक्टिव था। उसकी प्रोफाइल फोटो में इस्लामिक धार्मिक स्थल की फोटो लगी है। उसने खुद को डिजिटल क्रिएटर और साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट बताया है। फेसबुक पर उसके 492 फालोअर्स हैं और वह 113 लोगों को फालो करता है।
अकेलापन बन सकता है मेंटल हेल्थ के लिए खतरा, समय पर सतर्क न हुए तो बढ़ेगा जोखिम
आजकल के बिजी शेड्यूल वाली लाइफ में व्यस्तता के बावजूद अकेलापन एक आम समस्या बनता जा रहा है। जब इंसान खुद को भावनात्मक रूप से दूसरों से कटा हुआ महसूस करता है, तो यह धीरे-धीरे मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है।