“रघुवर दास का सरकार पर वार : कहा- झारखंड में ‘सिंडिकेट राज’, आदिवासियों के हक पर चोट”
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में एक क्षेत्रीय दल की सरकार है और कांग्रेस केवल “पालकी ढोने” का काम कर रही है।
“दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें, रांची से होकर होगा संचालन”
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल से एक दर्जन लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें से कई ट्रेनों का परिचालन पहले ही शुरू हो चुका है।
“सीएम फेस पर कांग्रेस का बड़ा बयान : तेजस्वी नहीं होंगे CM, बिहार के मुख्यमंत्री का चयन जनता करेगी”
दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं की दो दिनों की बैठक के बाद बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि, हम फिर से जनता के बीच हर घर अधिकार यात्रा लेकर जाएंगे। जनता ही तय करेगी कि कौन बनेगा बिहार के मुख्यमंत्री। आपको बता दे कि कुछ दिनों पहले राहुल गांधी भी महहागठबंधन में सीएम फेस के सवाल को टाल गए थे।
श्रद्धापूर्वक किया गया कार्य ही श्राद्ध है
श्राद्ध का अर्थ है श्रद्धापूर्वक किया गया कार्य जिससे पितरों को शांति मिलती है। श्राद्ध की उत्पत्ति पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता से हुई है जिसकी शुरुआत वैदिक काल से मानी जाती है। महाभारत के अनुसार सबसे पहले महर्षि निमि ने अत्रि मुनि के उपदेश से श्राद्ध किया और यह परंपरा धीरे-धीरे प्रचलित हुई।
“पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, बिहार की सियासत में बढ़ी हलचल”
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल काफी तेज दिखाई दे रहा है। सभी पार्टियाँ अपन अपने तरीके से जनता को अपनी ओर खींचने के के प्रयास में लगे हुए हैं। इसी बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे।
“घाटशिला में मतदाता सूची पुनरीक्षण की शुरुआत, SDO ने राजनीतिक दलों संग की बैठक”
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 45- घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में आमंत्रित किया गया।
“यूक्रेन के बाद अब पोलैंड पर रूसी हमला? ड्रोन एंट्री से NATO देशों में हड़कंप”
रूस और यूक्रेन के युद्ध में अब एक नया ट्विस्ट आ गया है। यूक्रेन की तरफ जा रहा रूसी ड्रोन अचानक NATO देश पोलैंड के हवाई क्षेत्र में घुस गया। इस घटना से पूरे यूरोप में खलबली मच गई। पोलैंड ने रूस के इस ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
नेपाल में बिगड़े हालात के मद्देनजर यूपी के सीमावर्ती जिलों में हाईअलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी
पड़ोसी देश नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है। पुलिस 24 घंटे सोशल मीडिया की पोस्टाें पर भी नजर रख रही है। नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए लखनऊ पुलिस मुख्यालय में एक विशेष कक्ष बनाया गया है।
“एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला आज UAE से : क्या संजू सैमसन को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका, 3 स्पिनर्स की संभावना”
एक महीना पांच दिन के ब्रेक के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज एक्शन में होगी। भारत ने 4 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। इस बार फॉर्मेट टी-20 का है और मंच है एशिया कप। टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला दुबई में UAE से होगा। मैच भारतीय टाइमिंग के हिसाब से रात 8 बजे शुरू होगा।
“रामगढ़ घाटी में दाल-चावल से भरा ट्रक पलटा, हादसे में 2 की मौत”
रामगढ़ जिले से सड़क हादसे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ले के चुटूपालू घाटी में चावल और दाल से लदे दो ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।