अमित शाह आज बिहार के अररिया में भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे संबोधित
केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज बिहार प्रवास के दौरान अररिया के फारबिसगंज में ‘सहरसा, पूर्णिया और भागलपुर’ भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा की एक्स पोस्ट के अनुसार, शाह का संबोधन दोपहर दो बजे शुरू होगा।
आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी बने एसीबी के एएसपी
आईपीएस ऋषभ त्रिवेदी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो( एसीबी) में एएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।
जमशेदपुर: मानगो में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 8 बाइक बरामद, 5 चोर गिरफ्तार
जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के हयातनगर इलाके से गुरुवार को हुई बाइक चोरी की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी कर 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 8 बाइकें बरामद की गई हैं। इस पूरे मामले का खुलासा शुक्रवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
रांची: 70 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी से 44 लाख की साइबर ठगी, 19 वर्षीय आरोपी देवघर से गिरफ्तार
सीआईडी के अधीन संचालित साइबर अपराध थाने की पुलिस ने रांची के एक बुजुर्ग 70 वर्षीय उमाशंकर कांदवे से 44 लाख रुपये की साइबर ठगी में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उमाशंकर कांदवे नॉर्थर्न कोल्फिल्ड लिमिटेड (एनसीएल), सिलीगुड़ी से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वे कांके में अपना घर बनाकर रहते हैं।
जीएसटी दरों में कटौती से किसानों को बड़ी राहत, हो सकती है 60 हजार करोड़ की बचत
भारत सरकार ने खेती से जुड़े उपकरणों, उर्वरकों और अन्य कृषि उत्पादों पर जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की दरों में महत्वपूर्ण कमी की है। इस निर्णय से देशभर के करोड़ों किसानों को सीधी आर्थिक राहत मिलेगी। अनुमान है कि इससे किसानों की सालाना करीब 60,000 करोड़ रुपये तक की बचत होगी।
बॉक्स ऑफिस पर ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई में गिरावट जारी
अक्षय कुमार की कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ को रिलीज हुए पूरे 7 दिन हो चुके हैं। 19 सितंबर को दर्शकों के बीच आई इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, इसके बाद से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
PM मोदी ने ऑनलाइन जारी की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की पहली किस्त, CM नीतीश भी रहे मौजूद
बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपए की पहली किस्त भेज दी है। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी ऑनलाइन उपस्थित रहे.
मुख्य सचिव : अलका तिवारी का आज अंतिम कार्य दिवस
राज्य के नये मुख्य सचिव को लेकर ब्यूरोक्रेसी में सरगर्मी तेज हो गयी है। हर कोई अब नये मुख्य सचिव के बारे में जानने को उतावला है। यहां मालूम हो कि अलका तिवारी मुख्य सचिव के पद से 30 सितंबर को रिटायर हो रही हैं। आज शुक्रवार को उनका अंतिम कार्य दिवस है।
ईएसआईसी योजना से जुलाई महीने में जुड़े 20.36 लाख नए कर्मचारी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की ईएसआई योजना के तहत जुलाई में कम से कम 20.36 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं, जो जून महीने में नामांकित कुल 19.37 लाख नए कर्मचारियों की तुलना में 4.86 फीसदी अधिक है।
जमशेदपुर में घर में घुसकर फायरिंग करने वाले 2 गिरफ्तार, देसी पिस्टल जब्त
जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर में घर में घुसकर पोपो मुंडा को गोली मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में बादल समासी और एक नाबालिग शामिल है।