शहरी निकाय जारी करेंगे बॉन्ड, कमर्शियल वाहनों पर अतिरिक्त कर : सुदिव्य कुमार सोनू
नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि राज्य के नगर निकायों की सरकार पर निर्भरता खत्म की जाएगी। इसके लिए निकायों द्वारा म्युनिशिपल बॉड जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निकायों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए कमर्शियल वाहनों पर अतिरिक्त टैक्स भी लगाया जाएगा।
हजारीबाग में दिनदहाड़े लूट: CSP से 2.52 लाख रुपये उड़ाकर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी
हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसी दामोडीह गांव में मंगलवार की सुबह एक बड़ी लूट की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। स्थानीय ग्रामीण महिला खेलांति देवी, जो यहां सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) चलाती हैं, रोज की तरह सुबह लगभग 10 बजे अपना केंद्र खोलकर पूजा-अर्चना कर रही थीं।
एशिया कप की तैयारी में जुटी टीम इंडिया: दुबई में अभ्यास के दौरान सैमसन-बुमराह की बातचीत चर्चा में
भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को दुबई के ICC अकादमी में टी-20 एशिया कप 2025 के लिए अपने पहले अभ्यास सत्र के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इस आठ देशों के टूर्नामेंट में अपनी दूसरा टी-20 खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।
ब्लड कैंसर के 5 लक्षण दिखते हैं स्किन पर, अनदेखी करना हो सकता है खतरनाक
हमारी स्किन हमारी सेहत का आईना होती है। हमारे शरीर के अंदर होने वाली किसी भी तरह की गड़बड़ी का संकेत हमारी त्वचा पर भी दिखाई देता है। हालांकि, कई बार हम इन्हें मामूली समस्या समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन कुछ मामलों में यह ब्लड कैंसर का भी संकेत हो सकता है।
बिहार SIR मामला : चुनाव आयोग के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगा जिनमें चुनाव आयोग के 24 जून को चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के फैसले को चुनौती दी गई है। इनमें राजनीतिक दलों की याचिकाएं भी शामिल हैं।
सर्राफा बाजार में नई ऊंचाई पर सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। आज की तेजी के कारण सोना ने आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर अपनी जगह बना ली है। बाजार में आई तेजी के कारण 24 कैरेट सोना 1.08 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया है, वहीं 22 कैरेट सोना 1 लाख रुपये के स्तर के काफी करीब पहुंच गया है।
ट्रंप टैरिफ के खिलाफ भारत-EU की रणनीति तैयार, FTA समेत कई अहम मुद्दों पर सहमति
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की बातचीत अब रफ्तार पकड़ रही है। नई दिल्ली में 8 सितंबर से शुरू होने वाली 13वीं दौर की वार्ता में दोनों पक्ष गंभीर मसलों पर ध्यान देंगे। गैर-टैरिफ रुकावटें, बाजार में पहुंच, और सरकारी खरीद जैसे मुद्दे इस बार चर्चा का केंद्र होंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को मिली हत्या की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को देर रात उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल नंबर – 7005758247 से जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले अज्ञात शख्स ने बेहद सख्त लहजे में कहा, “तुम बस इंतजार करो… तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे!”
रातू गोलीकांड : वारदात के महज 12 घंटे में पुलिस ने पकड़े अपराधी
रांची के रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड इलाके में बीती रात हुई फायरिंग ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। जहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था। इस वारदात के तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर तत्काल जांच शुरू कर दी थी।
नगर निगम के 400 से अधिक कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, तीन महीने से नहीं मिला है वेतन
तीन महीने से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण नगर निगम के 400 से अधिक विभिन्न स्तर के कर्मियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार कर दिया है। अपनी मांगों पर जोर डालने के लिए सभी कर्मचारियों ने सुबह 8 बजे कार्यालय के पास प्रदर्शन किया और जल्द भुगतान की मांग की।