“जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 100 करोड़ की ठगी कांड में दंपति गिरफ्तार”
जमशेदपुर पुलिस ने ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दंपति को गिरफ्तार किया है। 100 करोड़ रुपए से अधिक के ठगी मामले में मैक्सिस जोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रांची के इस्लामनगर से आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी हुई है।
नेपाल का नया पीएम: इस बड़े नेता के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा, लिस्ट में शामिल अन्य उम्मीदवार कौन-कौन?
नेपाल में सोमवार को सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुआ ‘Gen Z’ आंदोलन अब उग्र रूप ले चुका है। राजधानी काठमांडू में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई।
जगुआर लैंड रोवर ने अपने वाहनों के दाम 30.4 लाख रुपये तक घटाये, नई कीमतें लागू
जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने मंगलवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) दर में कटौती का लाभ ग्राहकों को देने के लिए अपने वाहनों के दाम में 4.5 लाख रुपये से 30.4 लाख रुपये तक की कटौती करने का ऐलान किया है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
धनबाद के दरिदा में अतिक्रमण हटाने पर सरयू राय ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा, अवमानना कार्रवाई की मांग
पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने विधानसभाध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो को पत्र लिख कर धनबाद के उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और बाघमारा के अंचल अधिकारी के खिलाफ सदन की अवमानना और सभा-सदस्य के विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई आरंभ करने के संबंध में आग्रह किया है।
अकेलेपन से आत्महत्या तक: मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करने का समय
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से प्रतिवर्ष 10 सितम्बर को दुनियाभर में तेजी से बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के उद्देश्य से ‘विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत ‘इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन’ (आईएएसपी) द्वारा 2003 में की गई थी।
बालू खदानों की नीलामी पेसा नियम लागू होने तक टली, हाईकोर्ट ने जताई कड़ी नाराजगी
झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को बड़ा आदेश देते हुए कहा कि जब तक अनुसूचित जनजातीय क्षेत्रों में ग्राम सभा को संसाधनों पर अधिकार देने वाले पेसा नियम (PESA Rules) की अधिसूचना जारी नहीं हो जाती, तब तक राज्य में किसी भी लघु खनिज खदान की नीलामी नहीं की जाएगी।
बिहार के औरंगाबाद में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का संयुक्त अभियान,हथियार व कारतूस बरामद
बिहार पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। औरंगाबाद में बिहार पुलिस, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के संयुक्त खोजी (सर्च) अभियान में बीती रात हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं।
एनडीए 150 से कम सीटें नहीं जीतेगा, नीतीश ही सीएम होंगे: रवि कुमार
जदयू नेता रवि कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि बिहार की जनता जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास और सुशासन की तारीफ कर रही है, उससे स्पष्ट है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।
कोहली-रोहित के रिटायरमेंट के बाद भारत का पहला टूर्नामेंट: एशिया कप में गिल करेंगे विराट का काम, सूर्या निभाएंगे रोहित की भूमिका?
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत के साथ भारतीय क्रिकेट के सुनहरे युग का एक बड़ा अध्याय बंद हो गया। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गजों ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। अब एशिया कप में पहली बार टीम इंडिया उनके बिना मैदान पर उतरेगी।