पाकुड़ से कांग्रेस संगठन सृजन अभियान 2025 की शुरुआत, मजबूत पार्टी संरचना पर फोकस
पाकुड़ में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में संगठन सृजन अभियान 2025 की शुरुआत की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत जिलों में पार्टी संरचना को नया स्वरूप देने की कवायद तेज हो गई है।
कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 पहुंचे जेल
कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड मामले में दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में हिंदपीढ़ी पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को जेल भेज चुकी है। अब तक कुल आठ आरोपी जेल जा चुके हैं। आज जिन दो आरोपियों को जेल भेजा गया है, उनके नाम मो. फैजान अहमद उर्फ लोढ़ा अहमद और अथार तौहीद हैं।
रिनपास में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी राज्य सरकार : अजय
रिनपास शताब्दी वर्ष समारोह के मौके पर आज जेई धनजीभॉय अकादमिक एंड रिसर्च सेंटर, रिनपास में एसोसिएशन ऑफ साइकियाट्रिक सोशल वर्क प्रोफेशनल्स (APSWP) का दूसरा राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन रिनपास के सहयोग से किया गया।
एशिया कप के लिए टीम इंडिया दुबई रवाना, 9 सितंबर को UAE के खिलाफ पहला मुकाबला
भारतीय टीम क्रिकेट एशिया कप 2025 के लिए गुरुवार को दुबई रवाना हो गई। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और हार्दिक पंड्या गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।
कमजोर शुरुआत के बाद सर्राफा बाजार में लौटी तेजी, मजबूती के नए शिखर पर पहुंचा सोना
घरेलू सर्राफा बाजार में आज कमजोर शुरुआत करने के बाद दिन के दूसरे सत्र में सोना और चांदी की कीमत एक बार फिर तेजी का रुख बन गया। कीमत में आई इस तेजी के कारण सोना आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंच गया है।
‘बीड़ी’ विवाद पर तेजस्वी का वार, BJP-कांग्रेस दोनों पर साधा निशाना, बिहार की सियासत में मचा घमासान
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले ‘बीड़ी’ विवाद ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस पार्टी के एक पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और तूल पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का रिएक्शन सामने आया है।
लालू यादव ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज
बिहार विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गयी है। राजनेता एक दूसरे पर को आड़े हाथों ले रहे हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा।
कांग्रेस का असली चरित्र, बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है:सम्राट चाैधरी
बिहार में प्रधानमंत्री की माँ पर की गयी अपत्तिजनक टिप्पणी काे लेकर अभी सियासत शांत भी नहीं हुई थी कि केरल कांग्रेस ने बिहार काे लेकर एक और बखेड़ा खड़ा कर दिया है, जिससे बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आक्राेशित हैं।राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रया व्यक्त की है।
झारखंड के मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षक दिवस की दी शुभकामनाएं
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शिक्षक दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
धनबाद-नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन को मिला नया ठहराव, यात्रियों को हुई बड़ी सहूलियत
पर्व-त्योहार के मद्देनजर रेलवे ने धनबाद से नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। इसे लेकर धनबाद वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मोहम्मद इकबाल के प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी।