कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 पहुंचे जेल

News Saga Desk

रांची। कुरकुरे उर्फ साहिल हत्याकांड मामले में दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में हिंदपीढ़ी पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को जेल भेज चुकी है। अब तक कुल आठ आरोपी जेल जा चुके हैं। आज जिन दो आरोपियों को जेल भेजा गया है, उनके नाम मो. फैजान अहमद उर्फ लोढ़ा अहमद और अथार तौहीद हैं। दोनों हिंदपीढ़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि कुरकुरे हत्याकांड मामले में शामिल अपराधियों के साथ-साथ उन्हें पनाह और संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। अब तक आठ लोगों को जेल भेजा जा चुका है। आगे की कार्रवाई जारी है।


Read More News

Read More