चाईबासा में दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, बैंक कर्मचारी से पैसों से भरा बैग छीना
। चाईबासा शहर के बीचों-बीच स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के बाहर शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। आईबीपी पेट्रोल पंप के मालिक पुनीत सेठिया के कर्मचारी विमलेश कुमार और संजय नदी बैंक में 5 लाख जमा करने पहुंचे थे, तभी यह घटना घटी।
सेबी के नियमों का पालन न करने पर एमटीएनएल पर 13.46 लाख रुपये का जुर्माना
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) को स्टॉक एक्सचेंज एनएसई और बीएसई ने दंडित किया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के मानदंडों का पालन न करने के लिए 6.73 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
पटना में हेमंत सोरेन का बयान: जेल नहीं जाते तो झारखंड में लोकसभा चुनाव में BJP का खाता भी नहीं खुलता
पटना में ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दौरान हेमंत सोरेन ने कहा, “मुझे झूठे मामले में जेल में डाल दिया गया। अगर हम जेल नहीं गए होते, तो झारखंड में लोकसभा चुनाव में बीजेपी का खाता नहीं खुलने देता।”
आदिवासी UCC के दायरे में नहीं आएंगे, किरेन रिजिजू ने कहा- अपनी पारंपरिक व्यवस्था के अनुसार जीवन यापन करेंगे
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को स्पष्ट किया कि पूर्वोत्तर और अन्य क्षेत्रों के आदिवासियों को प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के दायरे से बाहर रखा जाएगा ताकि वे अपनी पारंपरिक व्यवस्था के अनुसार स्वतंत्रता से जीवन जी सकें।
बॉक्स ऑफिस पर ‘परम सुंदरी’ का जलवा जारी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई थी। फिल्म को जहां समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, वहीं दर्शकों ने पहली बार सिद्धार्थ और जाह्नवी की जोड़ी को खूब सराहा।
बेटी आराध्या के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई के सबसे प्रसिद्ध और भव्य पंडालों में से एक गौड़ सारस्वत ब्राह्मण (जीएसबी) गणपति पंडाल में बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचती हैं। इस साल भी ऐश्वर्या ने अपनी परंपरा को निभाते हुए यहां हाजिरी लगाई।
टेनिस प्रीमियर लीग का सातवां सीजन 9 दिसंबर से, अहमदाबाद करेगा मेजबानी
ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) के तत्वावधान में भारत की एकमात्र प्रोफेशनल टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) अब अपने बहुप्रतीक्षित सातवें सीजन के लिए तैयार है। यह सीजन 9 से 14 दिसंबर तक गुजरात यूनिवर्सिटी टेनिस स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पटना पहुंचे, राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पटना पहुंच गए हैं, जहां वे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा आयोजित “वोट अधिकार यात्रा” के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम INDIA गठबंधन की एकता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
पुतिन-शी चिनफिंग से PM मोदी की मुलाकात पर अमेरिका नाराज़, ट्रंप समर्थक ने किया हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद उनके सलाहकार पीटर नेवारो का भी बड़बोलापन दुनिया के सामने आ गया है। भारत ने अमेरिका की शर्तों के सामने घुटने नहीं टेके, तो अब पीटर नेवारो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
बिहार चुनाव से पहले अमित शाह की दिल्ली में BJP बैठक, सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन सिंतबर को दिल्ली में बिहार भाजपा की बैठक बुलाई है। बिहार से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह एवं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आदि नेता बैठक में सम्मिलित होंगे।